फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-25 क्रिकेट के ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा निर्देश पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा अंडर-25 खिलाड़ियों का क्रिकेट का ट्रायल कराया गया। बेहट रोड स्थित चौहान क्रिकेट एकेडमी में आयोजित ट्रायल में 55 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि अंडर-25 ट्रायल में आमिर कुरैशी तथा राजीव गोयल चयनकर्ता रहे। ट्रायल में कुल 55 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को फोन कॉल के जरिए सूचित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों की टीम मंडल स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल के आयोजन में अमर गुप्ता, राजकुमार राजू, साजिद उमर, सत्यम शर्मा, पुण्य गर्ग, परविंदर सिंह, सैयद मशकूर, आदिल खान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें