संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मंडल स्तरीय चयन के लिए खिलाड़ियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। उसके बाद खिलाड़ियों का चयन किया गया।
क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ द्वारा कबड्डी बालक की 16 से 18 अक्तूबर तक लखनऊ एवं वॉलीबाल 18 से 21 अक्तूबर तक अयोध्या प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होगी। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पहले मंडलीय टीम के चयन को जिला स्तरीय चयन किया गया। चयनित कबड्डी बालक एवं वॉलीबाल बालक खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में 13 अक्तूबर को प्रतिभाग करेंगे।
उपक्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि चयन ट्रायल में ऑफिशियल निर्णायक के रूप में सचिव कबड्डी एसोसिएशन सुनील कुमार एवं कबड्डी प्रशिक्षक संजीव कुमार तथा वॉलीबाल के चयन ट्रायल में सचिव जिला वॉलीबाल संघ अंकित कुमार, श्रीपाल राणा, प्रदीप राठी, रविकांत धीमान, नितिन पंवार, उदय सिंह, नवीन चौधरी, अमिता चौधरी, अरुणा, बृजेश कुमार रहे।
जिला स्तर पर कबड्डी के चयनित खिलाड़ी अखिल, रूबल मेहरवाल, दुष्यंत चौधरी, रितिक कुमार, तुषार, आकाश पंवार, पारस मणि खोखर, विशाल, देव मेहरवाल, अर्जुन, आर्यन कुमार, मो. साकिब तथा वॉलीबाल के लिए आकाश, रितविक चौधरी, देववृत चौधरी, फरीद पंवार, दीपक, सार्थक चौधरी, तेजस्वी राणा, हर्ष, हर्षित, आयुष पंवार, कार्तिक पंवार, दिव्यांशु राठी, हिमांशु राठी, अभिनव चौधरी, हर्ष राणा, वैदिक चयनित किए गए।