फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में रखें जाएंगे प्लास्टिक बैंक

विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में रखने के लिए तैयार कराए गए प्लास्टिक बैंक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा। गांवों में कहीं भी प्लास्टिक की वस्तु पड़ी नहीं मिलेगी। इनको एक जगह पर एकत्र किया जाएगा। इसके लिए जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक बैंक (मिनी कूड़ाघर) रखे जाएंगे।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। वहीं, प्लास्टिक से संबंधित वस्तु को जगह-जगह न फेंकने और नाली में न डालने की अपील की जा रही है।
वहीं, शासन के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में गलियों और चौराहों पर रखने के लिए प्लास्टिक बैंक तैयार कराए हैं, जिसमें ग्रामीण प्लास्टिक से संबंधित वस्तु डालेंगे। ताकि किसी के लिए प्लास्टिक खतरा न बने।
विज्ञापन

--
छह फुट लंबे और दो मीटर चौड़े बनवाए प्लास्टिक बैंक
ग्राम पंचायतों में रखे जाने वाले प्लास्टिक बैंक एक तरह से मिनी कूड़ाघर होंगे। जालीदार प्लास्टिक बैंक छह फिट लंबे और दो मीटर चौड़े होंगे, जिनमें ग्रामीण प्लास्टिक वस्तु डाल सकेंगे।
--
सफाई कर्मचारी कराएंगे निस्तारण
प्लास्टिक बैंक में एकत्र होने वाली प्लास्टिक को रोजाना सफाई कर्मचारी वहां से एकत्र करेंगे। तत्पश्चात इनका निस्तारण कराया जाएगा। जगह-जगह गांवों में प्लास्टिक नहीं डालने दिया जाएगा। इनकी नियमित सफाई भी होगी।
--
वर्जन:-
जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक बैंक रखे जाएंगे, जिसमें प्लास्टिक की वस्तु ग्रामीण डाल सकेंगे। यहां से प्लास्टिक को एकत्र कर उसका निस्तारण कराया जाएगा।------आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें