फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धरातल पर नहीं उतरी बाल मित्र थाना खोलने की योजना

विज्ञापन
बाल मित्र पुलिस थाने का मॉडल
विज्ञापन
सहारनपुर। आपराधिक किस्म के बच्चों के जीवन में सुधार लाने के लिए जनपद में बनाए जाने वाले बाल मित्र थाने की योजना धरातल पर नहीं उतरी है। एक वर्ष पूर्व थाना बनाए जाने की घोषणा शासन से हुई थी, लेकिन थाना स्थापित नहीं हो सका है।
विज्ञापन

दरअसल, उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (यूपीएससीपीसीआर) ने बाल मित्र थाने खोलने के निर्देश एक वर्ष पूर्व जारी किए थे, जिले में भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जब नाबालिगों ने आपराधिक घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही बच्चों के साथ भी आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आती रहीं हैं। इन वारदातों को रोकने और ऐसे बच्चों के जीवन को सुधारने के लिए बाल मित्र थाना बनाया जाना था, लेकिन थाना स्थापित करने की प्रक्रिया ही शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में घोषणा हवाई साबित हो रही है।
- थाने में होनी थी यह व्यवस्थाएं

बाल मित्र थान में एक इंस्पेक्टर, छह से सात उपनिरीक्षक, इनमें महिला उपनिरीक्षक भी शामिल होंगी। 10 से अधिक महिला और पुरुष कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में रहेंगे। आपराधिक प्रवृत्ति के बच्चों को उनको डराने के बजाय अपराध से दूर रखने के लिए काउंसलिंग की जाएगी। छोटे बच्चों के लिए खिलौने और पढ़ने के लिए किताबों का भी इंतजाम होगा। इसके साथ ही बाल कल्याण समिति का दफ्तर भी यहीं पर बनेगा, लेकिन योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है।
विज्ञापन

- नोएडा भेजे जा चुके हैं नाबालिग अपराधी, हुईं 51 घटनाएं
जिले में बच्चों से संबंधित डेढ़ वर्ष में 51 घटनाएं हुईं हैं। इसके अलावा ऐसी भी वारदातें हुईं, जब बच्चों ने ही कानून को हाथ में लिया। इसके तहत 16 नाबालिगों को राजकीय संप्रेक्षण गृह नोएडा भी भेजा जा चुका है। इनमें पॉक्सो एक्ट के मामले ज्यादा सामने आए हैं।
विज्ञापन

- जिले में हुई प्रमुख घटनाएं

- गंगोह क्षेत्र में मोबाइल फोन न देने पर किशोर ने भाई की हत्या कर दी थी।
- पुरानी मंडी में किशोर ने बच्ची के साथ दुराचार किया था।

- देवबंद में किशोरों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें चार बच्चे घायल हुए थे।

- खानआलमपुरा में नाबालिग लड़की के साथ नागालिग किशोर ने दुराचार किया था।
- नदीम कॉलोनी में 14 वर्षीय बालक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।

- सरसावा में अध्यापक ने छात्रों की पिटाई की तो छात्रों ने स्कूल में चोरी कर कानून हाथ में लिया।
- वर्जनः-

बाल मित्र थाना स्थापित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही पुलिस लाइन या फिर अन्य जगह पर थाना बनाया जाएगा। -डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें