फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शाकंभरी में नदी का जलस्तर बढ़ते ही रोके गए दर्शनार्थी

विज्ञापन
शाहपुर गाड़ा नदी में बढ़े जलस्तर के बाद नदी किनारे पानी कम होने का इंतजार करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी धाम में श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर श्रद्धालुओं ने मां भगवती जगदजननी के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

दोपहर बाद अचानक शिवालिक पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश शुरू होने से शाकंभरी नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका बन गई। करीब 3:30 बजे शिवालिक पहाड़ियों से पानी आने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। सिद्धपीठ में मां के दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दर्शन के लिए पहुंच रहे अन्य श्रद्धालुओं को भूरादेव बाढ़ चौकी पर रोक दिया गया। करीब 4:30 बजे शाकंभरी नदी में पानी का तेज बहाव आने के बाद शाकंभरी चौकी पुलिस ने श्रद्धालुओं को नदी की स्थिति समझाते हुए वापस लौटा दिया। श्रद्धालुओं ने मां शाकंभरी के दर्शन न कर पाने पर भले ही मायूसी जताई लेकिन मां भगवती और बाबा भूरादेव के प्रति अपनी आस्था को नमन करते हुए श्रद्धालु बाबा भूरादेव के दर्शन कर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें नदी की ओर जाने से रोका। मां के दरबार में उमड़ी श्रद्धा और आस्था के बीच श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए धैर्य बनाए रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें