रुपये बांटने का यह फोटो हुआ वायरल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नकुड़ में सोशल मीडिया पर खुलेआम एक प्रत्याशी की चुनावी सभा के दौरान समर्थक पर रुपये बांटने का आरोप लगाते हुए मैसेज वायरल हो रहा है। जबकि इस तरह की कोई वीडियो सामने नहीं आ रही है। प्रत्याशी ने आरोपों को निराधार बताया है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी शिव कुमार गुप्ता की चुनावी सभा के दौरान प्रत्याशी के पास खड़े समर्थक पर आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए खुलेआम रुपये बांटने के आरोप का मैसेज वायरल हो रहा है।
मैसेज के साथ वायरल फोटो में एक व्यक्ति के हाथ में दो हजार रुपये का नोट तथा दूसरे व्यक्ति के हाथ में पांच-पांच सौ रुपये के नोट दिखाई दे रहे हैं। मैसेज में रुपये बांटने का वीडियो वायरल होने का दावा भी किया जा रहा है।
हालांकि देर शाम तक इस तरह को कोई वीडियो सामने नहीं आया है। उधर, इस संबंध में भाजपा प्रत्याशी शिव कुमार ने इसे विपक्षियों की साजिश बताते हुए आरोपों को निराधार बताया है।
बताया जाता है कि चुनावी सभी के दौरान एक व्यक्ति दो हजार के नोट के खुल्ले लेने के लिए प्रत्याशी के पास खड़े समर्थक के पास आया था। इसी दौरान किसी ने इसका फोटो खींचकर वायरल कर दिया।