फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारियों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानौता के चिकित्सा अधीक्षक पर पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) प्रभारी चिकित्सकों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इनमें से एक चिकित्सक ने सीएमओ को शिकायत पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो त्यागपत्र देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

नानौता क्षेत्र के ग्राम टिकरौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. प्रेम कुमार ने सीएमओ को भेजे पत्र में कहा कि टिकरौल पीएचसी पर बने आवास रहने योग्य नहीं हैं तथा वहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इस कारण वह पीएचसी के आवास में नहीं रह सकते हैं। इस बारे में पहले भी चिकित्सा अधीक्षक को अवगत कराया गया। बावजूद इसके उन्हें सीएचसी परिसर में आवास नहीं दिया जा रहा है और इमरजेंसी ड्यूटी करने को मजबूर किया जा रहा है। आरोप है कि नानौता सीएचसी पर बने आवासों को संविदाकर्मियों को दे रखा है। यह भी आरोप है कि सीएचसी पर तैनात गैरहाजिर चल रहे हैं, फिर भी उनकी तनख्वाह निकल रही है। सीएमओ के निरीक्षण में दोनों अनुपस्थित भी मिल चुके हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई आज तक नहीं हुई। चेतावनी दी है कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो त्यागपत्र देने को मजबूर होना पड़ेगा। इनके साथ ही पीएचसी भारी दीनदारपुर के प्रभारी डॉ. अनुज चौहान का भी यही कहना है।
- सीएचसी प्रभारी ने आरोपों को नकारा
सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि उपरोक्त डॉ. रात्रि ड्यूटी से कतराते हैं, प्रभारी का आवास पीएचसी पर ही होता है। उन्होंने कहा कि सीएचसी पर आवास में रह रहे पूर्व कर्मचारियों को कैसे निकाल सकते हैं। टिकरौल प्रभारी के आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

यह प्रकरण मेरी जानकारी में नहीं है और न ही अभी मुझे कोई शिकायती पत्र मिला है। यदि ऐसी कोई समस्या है तो इसकी जांच कराई जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- संजीव मांगलिक, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें