फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा थोक बाजार खुलने का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने किशनपुरा (दवा थोक बाजार) खुलने के समय में परिवर्तन किया है। थोक दवा बाजार में दुकानें अब सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक खुलेंगी। इस दौरान यहां की फुटकर दवा की दुकानें बंद रहेंगी। किशनपुरा के फुटकर दवा विक्रेता अपराह्न चार बजे से रात दस बजे तक दुकान खोल सकेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बताया कि किशनपुरा थोक मार्केट से तहसील देवबंद, बेहट और नगर निगम क्षेत्र के फुटकर दवा विक्रेता सोमवार को सुबह दस से अपराह्न चार बजे तक दवा खरीद सकते हैं। तहसील रामपुर मनिहारान और नकुड के फुटकर दवा विक्रेता मंगलवार एवं शुक्रवार को, नगर निगम क्षेत्र एवं तहसील सदर के बुधवार एवं शनिवार को और देवबंद एवं बेहट के फुटकर दवा विक्रेता बृहस्पतिवार को इसी समय दवा थोक बाजार से दवा ले सकते हैं। प्रत्येक रविवार को थोक दवा बाजार (थोक एवं फुटकर दुकानें) पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। लेकिन थोक बाजार के बाहर फुटकर विक्रेता दुकानें खोल सकेंगे। कोई भी थोक विक्रेता रविवार को छोड़कर किसी भी दिन किसी भी फुटकर मेडिकल स्टोर को अपने वाहन से डोर स्टेप डिलेवरी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें