फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को लेकर समय-समय पर करें निरीक्षण: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि सीडीओ समय-समय पर विकास कार्यों का निरीक्षण करें। कार्यों में गुुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों और विद्यालयों में होने वाले कार्यों में सुधार के योजना बनाकर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलायुक्त लोकेश एम ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के मुख्य विकास अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से जन समस्याओं को चिंहित कर उनका तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराएं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करें। गोल्डन कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाएं। मंडलायुक्त ने कहा कि जिन योजनाओं में मंडल की प्रगति अच्छी नहीं है, उनमें प्रभावी कार्ययोजना बनाकर सुधार लाया जाए। कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। इसको लेकर समय-समय पर जानकारी ली जाए। बच्चों का स्कूलों दाखिला कराकर निगरानी रखें। पंचायत भवनों और जल परियोजनाओं से संबंधित कार्यों को जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर विजय कुमार, मुजफ्फरनगर से आलोक यादव और शामली से शंभूनाथ तिवारी बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें