फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के साढ़े चार साल के कार्यकाल में बेहाल हुई जनता: चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि योगी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में जनता बेहाल हुई है। भाजपा ने चुनाव से पहले जनता से जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं हुए हैं। वह रविवार की देर रात गांव पाली में साइकिल यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

आजाद ने साइकिल यात्रा की जिम्मेदारी संभाल रहे राजन गौतम और एक-एक कार्यकर्ता की सराहना की। आजाद ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का वादा कर सत्ता में आई है, मगर पिछड़ों, दलितों, जैन, मुस्लिमों का कोई विकास इस सरकार में नहीं हुआ है। मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने कहा कि साइकिल यात्रा जनपद के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क कर रही है और जनता को पार्टी के उद्देश्यों से अवगत करा रही है। पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। पार्टी की सोच शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय आदि को गरीब से गरीब व्यक्ति की पहुंच तक लाना है। इस दौरान पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें