फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरपाल डालकर रह रहे लोग, शौचालय तक नहीं

Tue, 18 Jul 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
तिरपाल के नीचे रह रहा परिवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में मंडलायुक्त के गोद लिए गांव की स्थिति जानने के बाद अमर उजाला टीम ने सोमवार को डीएम के गोद लिए गांव चुन्हेटी गाड़ा का भ्रमण कर यहां आए बदलाव को जानने का प्रयास किया। भ्रमण से पहले लग रहा था कि सबके पास शौचालय होंगे, पक्की छतें होंगी।
विज्ञापन


गांव की गलियां पक्की और साफ-सुथरी होंगी। मगर तीन साल बाद भी इस गांव में अपेक्षित सुधार और बदलाव नजर नहीं आया। शहर से सटा और दिल्ली हाइवे पर बसा चुन्हेटी गाड़ा मिश्रित आबादी वाला गांव है।

जहां सर्वाधिक संख्या मुस्लिमों की है। उसके बाद दलित और सवर्ण हैं। डीएम के गोद लेने के बाद ग्रामीणों को सड़क, बिजली, पानी, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जगी थी।
विज्ञापन


मगर गांव में आज भी कई परिवार सिर छुपाने के लिए तिरपाल डाले हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या मुस्लिमों की है। अनेक परिवारों के पास शौचालय नहीं हैं। ऐसे परिवारों को  मजबूरन खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।

गांव की गलियों में गंदगी फैली है। कई सड़कें टूटी हैं और नालियां ध्वस्त हैं। कुछ गलियों में खड़ंजा तक नहीं बिछा है। गांव के बाहर दिल्ली रोड के किनारे बने नाले की सफाई कई साल से नहीं हुई है।

ऐसे में बरसात में नाला ओवरफ्लो हो जाता है। इसकी वजह से कीचड़ हो जाता है। उधर, गांव चुन्हेटी गाड़ा में एक बड़ा तालाब है, जिसके कुछ हिस्से पर कब्जा  है।  कई बार विवाद भी हो चुका है, मगर कब्जाधारी मानने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें