फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी-आजम जैसे लोग देश की राजनीति पर दाग ः प्राची

Tue, 26 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
देवबंद में पत्रकारों से वार्ता करती साध्वी प्राची। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि भारत माता की जय का विरोध करने वाली ताकतें देश के भीतर अलगाववाद को जन्म दे रही हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


सोमवार को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में मां भगवती के दर्शन करने पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि आरएसएस संगठन न होकर राष्ट्रवादी विचार धारा है। इसका उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के सांसद ओवैसी और सपा नेता आजम खां जैसे लोग भारत की राजनीति पर बदनुमा दाग है।

ऐसे लोग देश विरोधी बयान देकर देश के भीतर अलगाव और आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। मुफ्तियों द्वारा वंदेमातरम और भारत माता की जय न बोलने के खिलाफ फतवा देकर देश और विश्व में अपनी छवि खराब कर रहे हैं। मुफ्तियों को मुस्लिम समाज में अशिक्षा और गरीबी को दूर करने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के बयान पर साध्वी ने कहा कि भारत को आरएसएस मुक्त कराने की बात करने वाले लोग मुट्ठी भर है। ऐसे लोगों को समाज और देश की जनता सबक सिखाने के लिए तैयार है। इस दौरान सभासद हरिओम सिंघल, श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, सौरभ वाल्मीकि, मंजीत सिंह, शुभम, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें