फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में हांफ गए लोग, नहरों नहाने पहुंचे नौजवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मानसून का समय होने के बावजूद बारिश न होने पर गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। नागरिक गर्मी में हांफ गए और बचाव के जतन करते नजर आए। एसी और कूलर भी राहत नहीं मिल रही है। बड़ी संख्या में युवक गर्मी से निजात पाने को नहर में डुबकी लगाते दिखे।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 36.08 और न्यूनतम रहा 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, लू कम रही, लेकिन चिलचिलाती धूप ने परेशान कर दिया। शाम के समय ठंडी हवा चलने से राहत मिली और बादल भी छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। गर्मी से निजात पाने को नौजवान मानक मऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर, अंबाला रोड और माहेश्वरी खुद के पास नहर में नहाते हुए नजर आए हैं। आवश्यक सेवाओं के लिए जो लोग घरों से बाहर निकले, उन्होंने खुद को सूती कपड़ों से पूरी तरह ढक रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें