फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली में 14 जिलों से लोग जुटेंगे

Fri, 20 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Take stock of the preparations for the rally, MP - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सहारनपुर में केन्द्र सरकार की दूसरी वर्षगांठ को भाजपाइयों ने विकास पर्व का नाम दे दिया है। 26 मई को विकास पर्व की रैली के लिए अब रिमाउंट डिपो की बजाय दिल्ली रोड स्थित कॉसमॉस ग्रीन सिटी (प्रस्तावित कालोनी) को रैली स्थल बनाने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन


कोर कमेटी ने सुबह रिमाउंट डिपो, महराज सिंह कालेज का ग्राउंड, टीपी नगर और दिल्ली रोड स्थित कॉसमास ग्रीन सिटी ग्राउंड को निरीक्षण किया। इसमें पार्किंग और हेलीपैड के पर्याप्त स्थान वाले कॉसमॉस ग्रीन सिटी के मैदान को रैली स्थल बनाने पर सहमति बन गई है।

इसके अलावा कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद भाजपाइयों ने रैली में दो लाख से ज्यादा की भीड़ जुटने का दावा किया है। इसके अलावा रैली के बाद कार्यकर्ताओं के जरिये गांव-गांव तक केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन


26 मई को प्रस्तावित पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को अब विकास पर्व के जरिये भाजपा यूपी के मिशन-2017 की शुरुआत की तैयारी में है। यही कारण है कि रैली की तैयारियों में पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी।

सुबह केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, सांसद राघव लखनपाल शर्मा और संगठन मंत्री सुनील बंसल ने सबसे पहले रिमाउंट डिपो ग्राउंड का दौरा किया। वहां चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि पीएम के साथ तीन हेलीकाप्टर भी आएंगे तो उनके लिए तीन हेलीपैड भी बनाना होगा।

करीब दो लाख लोगों के आने के चलते यहां बड़ी पार्किंग की भी जरूरत होगी। इसके बाद सभी लोग जीपीओ रोड सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

यहां सहारनपुर के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, अमित गगनेजा, बिजनौर से राजीव सिसौदिया, मुजफ्फरनगर से रूपेंद्र सैनी, मेरठ नगर से करुणेश नंदन गर्ग, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, बागपत से संजय कोकड़ और शामली से पवन तरार मौजूद थे।

उनके साथ गहन चर्चा के बाद सबको रैली में पूरी ताकत से जुटने के निर्देश दिए गए। इसके बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में यह निर्देश दिया गया कि वे गांव-गांव में जनसंपर्क कर रैली का प्रचार करें और इसी दौरान केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का भी बखान करते रहें।

दिल्ली रोड स्थित कॉसमॉस ग्रीन सिटी करीब 50 बीघे में फैला है। इसके अलावा आसपास के खेत भी वहां खाली पड़े हैं। इसके अलावा दिल्ली रोड पर ही कॉसमॉस कालोनी के सामने के मैदान पर तीन हैलीपैड बनाया जाएगा। रैली स्थल से करीब एक किलोमीटर पहले ही कांशीराम कालोनी के मैदान को पार्किंग बनाई जाएगी। सभी वाहनों को यहां पार्क करा दिया जाएगा।

गहन मंथन के बाद यह तय किया गया है कि रैली में शामिल होने वाले ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा जो पीएम के भाषण के बाद प्रभावित नजर आएंगे। पीएम के भाषणों केे समझने वालों को चिन्हित कर उन्हें गांवों में सक्रिय किया जाएगा। ताकि गांवों तक केन्द्र सरकार की योजनाएं और काम पहुंचाए जा सके।

सहारनपुर रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे। वे यहां बैठक भी करेंगे। इसमें पश्चिमी यूपी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद संभावित भीड़ पर मंथन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें