फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास रोकने के लिए किए गठबंधनों को जनता ने धवस्त किया: भूपेंद्र

विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में भाजपा जिले की बैठक लेते प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
विकास रोकने के लिए किए गठबंधनों को जनता ने धवस्त किया: भूपेंद्र
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार के विकास रथ को रोकने के लिए विपक्ष ने तमाम गठबंधन किए, लेकिन जनता ने सबको ध्वस्त कर दिया। जनता भाजपा सरकारों के कार्यों को पसंद कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सहारनपुर पहुंचे चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मंडल स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र के सभी वायदों को सरकार ने पूरा किया है। प्रदेश में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाया। सड़कों का जाल बिछाया, जबकि पूर्व की सरकारों में में सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे नजर आते थे। प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ किया, जबकि सपा सरकार में अपराधियों, माफिया और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला था। बहन-बेटियां घर से बाहर निकलते हुए डरती थी। आज किसी की हिम्मत नहीं है कि बहन-बेटी की ओर नजर उठाकर देखे।
विज्ञापन

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पूर्व के चुनावों में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सफलता प्राप्त की है, लेकिन इस बार परिणाम पहले से भी बेहतर होंगे। कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के चहुमुंखी विकास हो रहा है। सहारनपुर में मां शाकम्भरी देवी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। ऐसे ही अनेक विकास कार्य हुए, जो कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में लोग सोच भी नहीं सकते थे। बैठक का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने किया।
जनता को गुमराह करता है विपक्ष
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक कार्य हुए। कोरोना काल में जनता बचाने के लिए सरकार और कार्यकर्ता जुटे रहे। कोरोना से बचाव का टीका विकसित करने में देश दुनिया में अग्रणी रहा, जबकि विपक्ष ने इस पर भी दुष्प्रचार करते हुए जनता को गुमराह किया।
कार्यकर्ताओं के दम पर तय की लंबी यात्रा
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम के दम पर पार्टी ने एक लंबी यात्रा तय की है। हम अपनी विचारधारा को लेकर आगे बढ़े और भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना। हमारे लिए पहले से ओर बेहतर करने की चुनौती है, जिसको कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों दम पर पूरा किया जाएगा।
यह रहे मौजूद
इस दौरान लोक निर्माण राज्यमंत्री मंत्री बृजेश सिंह, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगे राम, महापौर संजीव वालिया, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, शामली जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, प्रभारी अजय शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री डा. पुरषोत्तम, गौरव राणा, शिवराज रोड, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, लाजकृष्ण गांधी, नरेश सैनी, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नफरत की राजनीति करते हैं विपक्षी दल: भूपेंद्र
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता के हित में अनेक कार्य किए हैं। हम सर्व समाज को साथ लेकर चलते हैं और सब की बात करते हैं, जबकि विपक्षी दल नफरत की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम जनता के बीच विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार जनता के साथ किए एक-एक वायदे को पूरा कर रही है। बिना किसी भेदभाव के तमाम योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों तक पहुंचा रही है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि हमेशा सरकार के कार्यों को लेकर जनता के बीच रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा, खतौली और रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। दिसंबर माह में होने वाले नगर निकाय चुनाव में प्रदेश के सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं पार्टी की जीत का परचम लहराएगी। गन्ना मूल्य पर पूछ गए सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द गन्ना मूल्य तय हो जाएगा। इसके साथ ही किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान भी होगा। हमारी सरकार की प्राथमिकता चीनी मिलों को चलाना है और न की उनको को बंद करना। पूर्व की सरकारों में मिलों को बेचने के साथ ही बंद कर दिया जाता था।

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में भाजपा जिले की बैठक लेते प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह मौजूद ?- फोटो : SAHARANPUR

सर्किट हाउस पर पत्रकारो से वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें