फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टेका मां शाकंभरी के दरबार में मत्था

विज्ञापन
सिद्धपीठ शांकभरी देवी मंदिर में मां भगवती का पूजन करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट/शाकंभरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सोमवार को सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी पहुंच जगत जननी मां भगवती के दरबार में पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भूपेंद्र चौधरी शाकंभरी देवी पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम बाबा भूरादेव के दर्शन कर मन्नत मांगी। उसके बाद उनका काफिला मां भगवती के दरबार में पहुंचा। जहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और देश में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह, गंगोह विधायक चौ. कीरत सिंह, नकुड़ विधायक चौ. मुकेश एवं रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, मेयर संजीव वालिया, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, अभय राणा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पार्षद किशोर शर्मा, विजेंद्र चौधरी, ब्लाक प्रमुख विश्वास चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा रहे।
इससे पहले भूपेंद्र चौधरी का सिद्धपीठ जाते समय बेहट में मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी के कार्यालय पर भाजपाइयों ने बुके भेंट कर स्वागत किया। औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी, अनिल सिंघल, विजेंद्र सैनी, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम, नरेंद्र बंसल, पंकज शर्मा, भाजपा नेत्री मंजू शर्मा, नरेश कुमार, अशोक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें