फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में कोहरे और ठंड से बेहाल हैं लोग

Thu, 11 Jan 2018 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में ठंड के चलते परेशान यात्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घना कोहरा छाने के कारण क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप जारी है। तीन दिन से दोपहर बाद भले ही आसमान साफ हो जाता है लेकिन हवा चलने से कड़ाके की ठंड से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


सुबह के समय घना कोहरा छाने के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) शून्य है। लोगों को सड़कों पर चलते समय वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। मौसम वैधशाला प्रभारी सुभाष वर्मा ने बताया कि रात ही नहीं दिन के तापमान में भी गिरावट आई है।

अभी लोगों को शीतलहर का सितम कुछ दिन और झेलना पड़ेगा। वहीं, कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, चिकित्सकों ने भी लोगों से ठंड से बचाव की सलाह दी है।
विज्ञापन


ठंड लगने से ग्रामीण की मौत
साढौली कदीम। कोतवाली बेहट के गांव चकखीदरपुर निवासी 58 वर्षीय सुमेरचंद पुत्र चौहल सिंह की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह उसे कंपकंपी छूटने लगी थी। यह देखकर परिजन उसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंबोहमजरा ले गए।

वहां से उसे सीएचसी साढ़ौली कदीम के लिए रेफर कर दिया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजनों के अनुसार रास्ते में ही देर शाम सुमेरचंद ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें