सहारनपुर। नियमित ट्रेनों के साथ समर स्पेशल ट्रेनों की चाल भी बिगड़ गई है। समर स्पेशल से लेकर नियमित ट्रेनें घंटों की देरी से संचालित हो रही है। ट्रेनों के देरी से संचालित होने के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़-वाराणसी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से संचालित हुई। इसके अलावा सरयू यमुना एक्सप्रेस भी दस घंटे की देरी से सहारनपुर स्टेशन पहुंची। दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस भी तीन घंटे की अधिक की देरी से सहारनपुर आई। गोरखपुर अमृतसर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से साढ़े घंटे की देरी से संचालित हुई।