फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स 1995 से हितों के लिए संघर्षरत : अविनाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे पेंशनर्स समाज का 13वां वार्षिक सम्मेलन अंबाला रोड स्थित सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि भारत पेंशनर्स समाज के महासचिव अविनाश राजपूत ने बताया कि भारत पेंशनर्स समाज 1955 से पेंशनर्स हित के लिए सतत संघर्षरत है। इससे करीब 250 पेंशनर्स संगठन संबद्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने व कोरोना काल में रोके गए महंगाई भत्ता को प्रदान करने की मांग की। साथ ही वित्त अधिनियम 2025 में संशोधन करने, सेवानिवृत्ति की तिथि के आधार पर आठवें वेतन आयोग का लाभ देने के विभेदकारी प्रावधान को समाप्त करने की मांग की। अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के केएल अरोड़ा ने कहा कि बुजुर्ग सिर्फ बीते हुए समय की यादें नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों की ऐसी किताब हैं, जो हमें आज सही राह दिखाते हैं। एडीएमओ डॉ. गौरव शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। सम्मेलन में संस्था की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया। मनोनीत चुनाव अधिकारी प्रकाश चंद ने संस्था की वर्ष 26,27 के लिए चयनित प्रबंध कार्य कारिणी समिति की घोषणा की गई। इसमें संस्थापक रमेश चंद शर्मा, अध्यक्ष जय नारायण शर्मा, महामंत्री नरेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश प्रकाश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें