फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के सामने छलका बाढ़ पीड़ित किसानों का दर्द

Fri, 14 Jul 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे सांसद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित घाड़ क्षेत्र का दौरा किया।  इस दौरान पीड़ितों ने सांसद को आपबीती सुनाई। कटाव से किसानों का दर्द भी सांसद के सामने छलक उठा। 
विज्ञापन


सांसद ने पीड़ितों को आश्वास्त किया कि वे मायूस न हो। कुदरत की मार के सामने किसी की नहीं चलती। लेकिन केंद्र एवं राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उनके नुकसान का सही आंकलन कराकर शासन को रिपोर्ट भिजवाई जाएगी, ताकि उन्हें उनके नुकसान का उचित मुआवजा मिल सके। 

सुबह करीब दस बजे सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने एसडीएम बेहट वैभव शर्मा, तहसीलदार योगेंद्र यादव एवं सिचाई विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर बाढ़ प्रभावित घाड़ क्षेत्र का दौरा किया।  
विज्ञापन


इस दौरान गांव जैतपुर कलां, जैतपुर खुर्द, बाकरपुर, अब्दुल्लापुर, जसमोर, धौलाकुआं, ताल्हापुर, कुरडीखेड़ा, सतपुरा, जहानपुर, खुशहालीपुर आदि दर्जनों गांवों में उन्होंने ग्रामीणों से बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी लेने के बाद खुद मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि बाढ़ तेज बहाव पानी से हुए कटाव से किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि नदियों में समां गई। फसलों पर रेत चढ़ गया। किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। एक तो उनकी भूमि रेत की नदियां बन गई और दूसरे फसल बर्बाद हो गई। 

 सुंदरपुर-मिर्जापुर सड़क मार्ग पर भी कई जगह कटाव हुआ है। ऊंची-ऊंची ढांग खड़ी होने से रास्ता आवागमन के लिए पूरी तरह बंद है। इस पर सांसद ने लोनिवि के अधिकारियों को सड़क मार्ग का निरीक्षण कर तत्काल रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा।

किसानों की भूमि में हुए कटाव के संबंध में उन्होंने तहसील प्रशासन को नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर डीएम को प्रेषित करने के निर्देश दिए, ताकि शासन स्तर से भूमि कटाव की रोकथाम के लिए बजट जारी हो सके। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की रिपोर्ट भी शासन को भेजने की बात कहीं। 

 उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया कि वें मायूस न हो। भाजपा सरकार उनके साथ खड़ी है। पीड़ितों के नुकसान का सहीं आंकलन कराकर शासन को रिपोर्ट भिजवाई जाएगी, ताकि सरकार उन्हें उचित मुआवजा राशि उपलब्ध करा सकें। 

इस मौके उनके साथ जिला उपाध्यक्ष सोनेन्द्र राणा, ठाकुर राजवीर सिंह, अंकित पुंडीर, सरदार कमलजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सोम प्रकाश धीमान, सुधीर पंवार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खुशहालीपुर, नरेंद्र तोमर, राजकुमार बत्रा, अशोक राठौर, अनिल कांबोज, सोनेंद्र राणा, राजबीर सिंह, मेघराज कुरडीखेड़ा, कमलजीत सिंह, अनुज राणा, मीडिया प्रभारी अमित वर्मा  आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें