फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, धरने पर बैठे
विज्ञापन

सहारनपुर। गोवंश में फैली लंपी बीमारी को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विकास भवन स्थित पशुपालन विभाग में ज्ञापन देने पहुंचे। वहां किसी सक्षम अधिकारी के नहीं होने पर नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोवंश की जीवन रक्षा के लिए बेहतर उपचार व्यवस्था एवं पशुपालकों को हो रही आर्थिक हानि के लिए मुआवजा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन की जानकारी के बाद मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सक्सेना व चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश गुप्ता ज्ञापन लेने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन कार्यकर्ता लखनऊ से आए पशुपालन विभाग के प्रशासनिक निदेशक डॉ. इंद्रमणि को बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में प्रशासनिक निदेशक डॉ. इंद्रमणि ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेसजनों का ज्ञापन लिया। उन्होंने शीघ्र ही जनपद स्तर पर महामारी कंट्रोल रूम की स्थापना का आश्वासन देते हुए गोवंश के लिए बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, अशोक सैनी, गणेश दत्त शर्मा, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, सौरभ भारद्वाज, सोनू पठान, ओमवीर उपाध्याय, सोमपाल कश्यप, डॉ. यासमीन राव, इमरान कुरैशी, अशोक शर्मा, अक्षय चौधरी, आदेश सीकरी, इसरार सलमानी, रवि कुमार, गुलशेर अल्वी, कासिफ, मनीष सैनी, आशीष सैनी, अक्षय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें