फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति गीतों पर थिरके

Sun, 21 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सेंट मैरीज एकेडमी, सरस्वती विहार, केएलजी और गुरु तेग बहादुर स्कूल में विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों और देशभक्ति के गीतों पर नृत्य कर सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन


शनिवार को मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरीज एकेडमी में आयोजित समारोह का शुभारंभ फादर तारसिस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं नृत्य, नाट्य, गीत समेत विभिन्न प्रस्तुतियों से सभी की वाहवाही लूटी। डीजे की धुन पर विद्यार्थियों ने भांगड़ा किया। प्रधानाचार्य फादर तारसिस एवं प्रबंधक फादर एलबर्ट ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

रंगारंग प्रस्तुतियों से दी भावभीनी विदाई
सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा बारह के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। भारतीय संस्कृति अनुसार हवन किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाट्य की विभिन्न प्रस्तुतियां दी। विद्याथियों ने स्कूल मे बिताए हुए पलों को याद किया।
विज्ञापन


अनुशासन के लिए उज्जवल, स्वाति शर्मा, श्रेष्ठ वक्ता के लिए प्रतीक त्यागी, नृत्य के लिए आची सैनी, गायन के लिए पूजा, आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए शिवानी, वादय यंत्र गायन के लिए शानू कालरा, रेगुलर के लिए वैशाली त्यागी को सम्मानित किया गया। संचालन काजल, कार्तिकेय, करिश्मा, यश जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें