फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिला अस्पताल में बिना मास्क नहीं देखे जाएंगे मरीज

Fri, 14 Apr 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला अस्पताल में मास्क अनिवार्य कर दिया है। अब अस्पताल आने वाले मरीजों को बिना मास्क के नहीं देखा जाएगा। साथ ही चिकित्सक भी मास्क लगाकर मरीजों को देखेंगे।
विज्ञापन


कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जनपद में अब तक 48 केस कोरोना के मिल चुके हैं। सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने अस्पताल में मास्क को अनिवार्य किया है। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वह बिना मास्क के मरीजों को नहीं देखेंगे। यदि कोई मरीज मास्क लगाकर नहीं आता है तो उसे मास्क लगाने के लिए कहे। तीमारदार भी मास्क लगाकर आए, साथ ही चिकित्सक भी मास्क लगाकर रखें। ओपीडी में दो गज की दूरी बनाकर रखें। यदि किसी मरीज को लगातार बुखार, खांसी और जुकाम है तो उसकी कोरोना जांच कराए, ताकि संक्रमण न फैले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें