फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविरों में रोगियों ने कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविरों में रोगियों ने कराया उपचार
विज्ञापन

सरसावा/ चिलकाना/ साढ़ौली कदीम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों में रोगियों की जांच कर उपचार किया गया।
सरसावा में बनखंडी महादेव मंदिर के सभागार में शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी एवं नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने फीता काटकर किया किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि राजपूत, हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार आदि ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, एसीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. संजय यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक खालिद हुसैन, सरसावा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजेश, डॉ. अनुराग, डॉ. रुचि यादव, डॉ. अब्दुल मजीद, डॉ. डीपी सिंह, धर्मेंद्रपाल आदि रहे।
विज्ञापन

चिलकाना की पीएचसी पंचकुआ पर शिविर में 45 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। पीएचसी इंचार्ज डॉ. राजीव सैनी, फार्मासिस्ट प्रवीन सैनी, सुषमा एएनएम, अजय कुमार, आंगनबाड़ी पूनम, सुनीता रहे। साढौली कदीम सीएचसी पर ब्लाक प्रमुख चौ विश्वास सिंह ने मेले का शुभारंभ किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कदवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में कुल 116 लोगों ने उपचार कराया। डॉ. संयोग सिंह गौड़, डॉ. जसवीर सिंह, डॉ. मीनू गोयल, डॉ. विकास कुमार, डॉ. अशद, डेविड भास्कर, सीपी सेमवाल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें