सरसावा पुलिस द्वारा पकड़ा गया तस्कर
- फोटो : SAHARANPUR
तस्करी की शराब से भरी कार सहित युवक पकड़ा
सहारनपुर, सरसावा। पुलिस ने हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को लग्जरी कार में देसी शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा है। आरोपी की कार से 40 पेटी देसी शराब बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह 11 बजे के यूपी हरियाणा सीमा पर स्थित सरसावा थाने की शाहजहांपुर चौकी पर पुलिस हरियाणा से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक लग्जरी कार हरियाणा की ओर से तेजी से यूपी की सीमा में प्रवेश करने लगी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक पुलिस की बैरिकेडिंग को पार करते हुए गाड़ी भगा ले गया। पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी को ग्राम शाहजहांपुर के समीप रोक लिया तथा चालक को पकड़ कर जब पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से शराब तस्करी कर यूपी में बेचने के लिए ला रहा था। पुलिस ने आरोपी रवि निवासी कस्बा लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के विरुद्ध चालान करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।