संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। हरि कॉलेज ऑफ फार्मेसी के चेयरमैन सुभाष चौधरी ने कहा कि लक्ष्य पाने के लिए विद्यार्थी जुनून के साथ मेहनत करें। इससे सफलता मिलना निश्चित है। वह कॉलेज में आयोजित बीफॉर्मा एवं डीफार्मा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित फ्रेशर पार्टी को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमैन सुभाष चौधरी, नालंदा वर्ल्ड स्कूल के निदेशक मुकुल चौधरी, निदेशक डॉ. क्षितिज अग्रवाल, नालंदा वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। भगवान श्री गणेश की वंदना भानू प्रताप और अनीषा मलिक द्वारा की गई। इसके बाद विद्यार्थी रितिक, गरिमा, शबीना, फिजा, राजकिरण तथा प्राची ने गीत पर सामूहिक नृत्य किया।
वहीं, श्वेता, खदीजा, हिमांशी, आरजू, अनमोल तथा सौरभ ने कैटवॉक किया। आदित्य मिस्टर फ्रेशर और अनीषा मिस फ्रेशर व श्वेता रहीं। मिस प्रिंसेज अनन्या, शबीना रहीं। कार्यक्रम को डॉ. क्षितिज अग्रवाल, मुकुल चौधरी और आशुतोष मिश्रा द्वारा संबोधित किया गया। संचालन स्वाति चौहान, केशव ठाकुर तथा अनन्या श्री सैनी ने किया। इस मौके पर अशोक कुमार, विशेष पंवार, जोनी कुमार, अब्दुल मन्नान, रूबी पंवार, स्वर्णिका शर्मा, मोहित राणा, शालू गुप्ता, हिमांशु शर्मा, हिमांशी मित्तल, दिनेश कुमार, संदीप तथा अभिषेक आदि उपस्थित रहे।