फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी को तरसे यात्री, पंखे भी रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल:-
विज्ञापन

-
-वीआईपी प्लेटफार्म नंबर चार पर लगी 12 टोटियों में नहीं पानी
-तीन से चार टोटियां ही चल रही थी, पानी के लिए मची रही आपाधापी

फोटो समाचार-
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कहने को तो सहारनपुर के रेलवे स्टेशन को ए श्रेणी का दर्जा मिला है। अब विश्व स्तरीय बनाने की तैयारी चल रही है, लेकिन यहां रुकने वाली ट्रेनों के यात्री पीने के पानी को तरस रहे हैं। टोटियों से पानी नहीं आ रहा है। जो चल रही हैं, उन पर पानी के लिए यात्रियों में आपाधापी मची रही। यहीं नहीं वीआईपी प्लेटफार्म चार पर पंखे भी बंद मिले।
मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी से बचने के लिए लोग एहतियात बरत रहे हैं। रेलवे स्टेशन से अप-डाउन में 150 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख यात्री सफर करते हैं। शुद्ध पेयजल के लिए ऑटोमेटिक वाटर वेंडिंग मशीन लगी है, लेकिन वह किसी काम की नहीं है। इनके अलावा सभी प्लेटफार्मों पर 100 से अधिक पीने के पानी की टोटियां हैं। इनमें कुछ टोटियों से ठंडा पानी निकलता है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। हर कोच यात्रियों से ठसाठस भरे हुए थे। ट्रेन से यात्री पीने के पानी लेने के लिए उतरे तो टोटी 40 से 49 तक और 51, 52 बंद मिली। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
इनके अलावा जो टोटी चल रही थी, उन पर इस कदर भीड़ थी कि यात्रियों में आपाधापी मची रही। यात्रियों को ट्रेन छूटने का डर रहा। शाहजहांपुर से देहरादून जा रहे पवन कुमार अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ प्लेटफार्म चार पर बैठे थे। पवन पीने का पानी स्टेशन के बाहर से बोतल में भरकर लाया। तब जाकर उसने अपने बच्चों को पानी पिलाया। इतना ही नहीं उक्त प्लेटफार्म के पंखे भी बंद मिले। यात्री गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

-
वर्जन

गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी की दिक्कत न हो, इसलिए ब्लॉक लेकर पानी टंकी की सफाई कराई जाती है। मंगलवार को भी ब्लॉक लेकर दो पार्ट में पानी टंकी को साफ कराया गया। जिसकी वजह से रेलवे स्टेशन पर कुछ टोटियां बंद रहीं।


- शमशेर जफर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य), रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें