फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर बंदरों के उत्पात से यात्री परेशान

Mon, 27 Feb 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ए श्रेणी के रेलवे स्टेशन पर बंदरों का उत्पात बढ़ रहा है। स्टेशन पर उत्पाती बंदर यात्रियों से खाने-पीने का और अन्य सामान छीन रहे हैं। सामान नहीं देते तो उन्हें काटने को दौड़ते हैं। जिससे यात्री परेशान हैं। रेलवे की ओर से बंदरों को पकड़वाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से अप-डाउन में 130 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। स्टेशन पर बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन और चार पर बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक स्टेशन पर 100 से अधिक बंदर हैं। ये बंदर प्लेटफार्मों पर खाने की तलाश में घूमते रहते हैं। खास बात यह है कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले नए यात्रियों को बंदरों की जानकारी नहीं होती। ऐसे में बंदर उनके हाथ से खाने-पीने के अलावा अन्य सामान छीनकर ले जाते हैं। इस बीच अगर किसी यात्री ने बंदरों को भगाने या डराने का प्रयास किया तो बंदर उस पर हमला कर देते हैं। रविवार को रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को बंदर ने काटकर घायल कर दिया। इन बंदरों के उत्पात से अभी तक यात्रियों को निजात नहीं मिल सकी है।
पहुंचा रहे नुकसान
रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफार्मो पर लगाए गए कूड़ेदान को नीचे गिराकर बंदर गंदगी फैला रहे हैं। साथ ही कई बार कूड़ेदान तोड़कर नुकसान भी पहुंचा रहे हैं।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता में हैं। स्टेशन पर बंदरों से यात्री परेशान हैं तो उन्हें पकड़वाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें