फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शालीमार एक्सप्रेस में यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत

Thu, 07 Nov 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जम्मू से दिल्ली जा रही शालीमार एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। मृतक शहर कोतवाली क्षेत्र की मटिया महल कॉलोनी का रहने वाला था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जीआरपी को ट्रेन नंबर 14662 जम्मू-नई दिल्ली शालीमार एक्सप्रेस में एक यात्री के बीमार होने की सूचना मिली। ट्रेन अपने निर्धारित समय पर सहारनपुर पहुंची। जब जीआरपी कोच में पहुंची और जांच की तो यात्री मृत अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके परिजनों का नाम पता मिलने पर जानकारी दी गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय अब्दुल सत्तार निवासी मटियाल महल के रूप में हुई। जीआरपी ने बताया कि यात्री काफी समय से बीमार चल रहा था। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही पता लग पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें