फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट रोड की फुटपाथ पर बना दी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल चलने वालों के लिए बनाई थी तीन मीटर चौड़ी फुटपाथ
विज्ञापन



फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। एक तरफ महानगर को स्मार्ट बनाने का कार्य चल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ स्मार्ट रोड की फुटपाथ पर अवैध रूप से पार्किंग बना दी गई है, जबकि तीन मीटर चौड़ी फुटपाथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए बनाई गई थी। इससे स्मार्ट रोड की सुंदरता पर धब्बा लग रहा है।
महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत कार्य चल रहा है। घंटाघर से लेकर हसनपुर चौक तक स्मार्ट रोड बनाई गई है, जिस पर लगभग 60 प्रतिशत काम हो गया है। यहां घंटाघर से कोर्ट रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ करीब तीन मीटर चौड़ी फुटपाथ बनाई गई थी। इस मार्ग पर अनेक सुंदरीकरण के कार्य चल रहे हैं। कोर्ट रोड पुल का भी सुंदरीकरण किया गया है, लेकिन व्यापारियों और नागरिकों ने फुटपाथ को पार्किंग स्थल बना दिया है। इस मार्ग पर अनेक रेस्टोरेंट हैं, जिनकी अपनी कोई पार्किंग नहीं है। रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहक फुटपाथ पर ही वाहन पार्क कर देते हैंं। इसी तरह व्यापारियों की दुकानाें पर आने वाले लोग भी फुटपाथ ही वाहन खड़ा करते हैं। रही-सही कसर दुकानदार और शाम को रेहड़ी लगाने वाले लोग पूरी कर देते हैं। व्यापारी फुटपाथ पर दुकान का सामान लगाते हैं तो शाम के समय अनेक रेहड़ियां लगती हैंं। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

शहर को स्मार्ट बनाने में करें सहयोग


नागरिकों और व्यापारियों को शहर को अच्छा बनाने के लिए नगर निगम का सहयोग करना चाहिए। कोई भी ऐसा कार्य न करे, जिससे शहर की सुंदरता खराब हो।केएल अरोड़ा, संस्थापक सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी

होनी चाहिए कार्रवाई


फुटपाथों पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए है। फुटपाथ बनने से हादसे भी कम हो गए थे। खासकर बुजुर्गों को इसका काफी फायदा हुआ है। यहां से कब्जे हटने चाहिए। -विरेंद्र बहल, दवा कारोबारी हकीकतनगर

अपनी जिम्मेदारी को समझे लोेग


महानगर तभी स्मार्ट बन पाएगा, जब लोग भी इसमें सहयोग करें। नागरिकों को भी चाहिए कि वह अपनी जिम्मेदारी को समझे। शहर को अच्छा बनाने में नगर निगम और प्रशासन का सहयोग करें। -सौरभ सिंघल, प्रधानाचार्य, एमजीएम स्कूल जनकनगर
हादसों का खतरा बढ़ा

फुटपाथ पर कब्जा होने की वजह से पैदल चलने वालों को सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम को स्मार्ट रोड पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। -डाॅ. रवि शरण शर्मा, समाजसेवी बृज विहार
विज्ञापन






फुटपाथ पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें यातायात पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा जो दुकानदार फुटपाथ पर सामान लगाते हैं, उन पर भी कार्रवाई होगी। - सुधीर शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी, नगर निगम सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें