फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी यशपाल पंचतत्व में विलीन

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह का शनिवार देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी के निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही चौधरी यशपाल सिंह का शव उनके तीतरों स्थित निवास पर पहुंचा, उनके दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन

प्रदेश की सियासत में अपना अलग रसूख रखने वाले 93 वर्षीय चौधरी यशपाल सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की देर रात उनका निधन हो गया। रविवार सुबह 10 बजे तीतरों स्थित महिपाल निवास पर चौधरी यशपाल सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी। करीब तीन बजे चौधरी यशपाल सिंह की शव यात्रा उनके निवास से प्रारंभ होकर धीरज वाटिका पर पहुंची। यात्रा में  राजनेता, सामाजिक लोगों के साथ साथ क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ थी। मुखाग्नि उनके पुत्र चौधरी रुद्रसेन ने दी। अंतिम संस्कार में थाना भवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा, एमएलसी उमरअली खान, आशु मलिक, सपा जिलाध्यक्ष जगपाल दास, पूर्व विधायक इमरान मसूद, पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी, अभय चौधरी, भाजपा विधायक राजीव गुम्बर, कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी, मजाहिर मुखिया सहित हजारों लोग मौजूद रहे। पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए  लोगों ने मेन बाजार, होली चौक, जामा मस्जिद, पुराना बस स्टैंड की सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें