फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पाकिस्तानी सीरियल रिश्तों में घोल रहे जहर, दूरी बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक कारी इस्हाक गोरा ने मुस्लिम समाज को टीवी सीरियल से दूरी बनाने की नसीहत की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सीरियल या अन्य ड्रामे लगातार घरेलू कलह को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने रविवार को जारी बयान में कहा कि समाज में लगातार तलाक और घरेलू कलह के मामले बढ़ रहे हैं। इसकी असल वजह हम लोगों का मीडिया का गुलाम बन जाना है, क्योंकि हम लोग टीवी पर दिखाए जाने वाले सीरियल को जिंदगी की हकीकत समझ बैठे हैं। समझना होगा कि रील और रियल की जिंदगी में बहुत फर्क होता है। उन्होंने महिलाओं को नसीहत करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सीरियल हो या अन्य ड्रामे इनमें सास-बहू के झगड़े, मर्द को जालिम दिखाना और रिश्तों में शक के जहर घोलने जैसी बातें दिखाई जा रही हैं, जिसे हम अपनी जिंदगी में शामिल कर लेते हैं। हम जो बार-बार देखते हैं, वही जीने लगते हैं। मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि इस तरह के सीरियल को अनदेखा कर घरों में दीनी माहौल को जिंदा करें ताकि हमारे घरों में प्यार, मोहब्बत और बरकत वापस लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें