फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: काकोरी कांड के शहीदों को किया नमन, शौर्य गाथा का किया बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह/मिर्जापुर/बेहट/छुटमलपुर। जिले की शिक्षण संस्थाओं में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह पर कार्यक्रमों का आयोजन कर अमर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान बच्चों को शहीदों की शौर्य गाथाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


गंगोह के लाला किशन चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुभारंभ प्राचार्या डॉ. रितु वर्मा ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। वरिष्ठ प्राध्यापक ऋषिपाल सिंह, हिंदी विभाग के प्राध्यापक डाॅ. अजय बिंद ने शहीदों की शौर्य गाथाओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। छात्र मोहम्मद कौसर ने शहीदों की वीरता पर आधारित कविता का पाठ किया। संचालन और संयोजन राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक अभिलाष कुमार ने किया।
मिर्जापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मायापुर रूपपुर में शहीदों की याद में बच्चों ने पोस्टर बनाते हुए काकोरी कांड पर निबंध भी लिखा। प्रतियोगिता में शगुन, सोफिया, हनी, रिया, निशा, नव्या, इकरा, बुशरा आदि ने प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापिका मित्तो देवी, सहायक अध्यापिका वंदना, रूबी, मंजू, साजिद, रुचि, सीमा तसनीम आदि रहे।
विज्ञापन

बेहट के राजकीय महिला महाविद्यालय में शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मनोज अग्रवाल ने मां सरस्वती एवं वीर शहीदों के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद आयोजित भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में बीएससी की आयुषी शर्मा ने प्रथम, बीए की तनीषा ने द्वितीय व बीकॉम की छात्रा पलक गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राहुल कुमार, डॉ. शरद चौधरी, डॉ. नीरज कुमार रहे।
प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर दो में शिक्षिका अंजली आर्य ने बताया कि सहारनपुर वासियों का भी आजादी के लिए होने वाले काकोरी कांड से नाता है क्योंकि जो ट्रेन लूटी गई वह सहारनपुर से ही चलकर लखनऊ जा रही थी। शिक्षिका ने बच्चों को रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी के प्रतीक रूप में तैयार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें