संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद/तल्हेड़ी बुजुर्ग। स्कूलों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रमों में दोनों महापुरुषों को याद किया गया।
कोतवाली में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर झंडा फहराया गया और सलामी दी गई। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शपथ भी दिलाई गई। भारतीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के सिद्धांतों से पूरे विश्व का मार्गदर्शन किया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सादगीपूर्ण जीवन और जय जवान जय किसान के नारे से किसानों और जवानों को नई दिशा दी। इस मौके पर विनोद कुमार, वाजिद अली, कपिल राणा, विपिन कुमार, प्रमिल शर्मा व संजय शर्मा आदि रहे।