फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अवैध खनन रोकने के लिए यमुना पर पीएसी तैनात

विज्ञापन
बेहट के बरथा जोन में पीएसी कैम्प के लिए जगह का निरीक्षण करते एसडीएम दीपक कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अवैध खनन रोकने के लिए यमुना पर पीएसी तैनात
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी में अवैध खनन करने वालों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने पीएसी की तैनाती की है। रविवार को तहसील प्रशासन ने यमुना नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर पीएसी कैंप के लिए जगह चिह्नित की है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी दीपक कुमार व तहसीलदार प्रकाश सिंह बेहट पुलिस को साथ लेकर खनन जोन में पहुंचे। यहां बरथा के पास शाकंभरी स्टोन क्रशर पर पीएसी कैंप के लिए जगह चिह्नित की गई। तहसीलदार ने बताया कि यमुना नदी में यूपी की सीमा में घुसकर हरियाणा के माफिया अवैध खनन करा रहे थे। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पीएसी की डिमांड की गई थी। पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा एक प्लाटून पीएसी उपलब्ध कराई गई। रविवार को यमुना नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर पीएसी कैंप के लिए जगह चिह्नित कर ली गई। पीएसी के साथ एक राजस्व कर्मी ड्यूटी पर रहेगा। पीएसी के जवान यमुना नदी के नुनियारी, रसूली, बरथा, कोठड़ा आदि घाटों पर गश्त करेंगे। गश्त करने के लिए पीएसी के जवानों को वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान उनके साथ राजस्व टीम व इंस्पेक्टर बेहट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें