फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जाम में फंसे वाहन, राहगीर हुए परेशान

विज्ञापन
सहारनपुर में शदियो के चलते बाजोरिया पुल लगा जाम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रविवार की शाम महानगर के मुख्य मार्गों पर जाम लग गया। जिसकी वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 10 मिनट का रास्ता आधे घंटे में तय हुआ।
विज्ञापन

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शाम के समय महानगर की सड़कों पर अधिक भीड़ नजर आ रही है। रविवार की शाम महानगर में घंटाघर, बाजोरिया रोड, अस्पताल पुल, पेपर मिल, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, कचहरी पुल सहित अन्य मार्गो पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालकों ने कालोनियों की गलियों का सहारा लेना पड़ा। जाम लगने से वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाया। जिसके बाद वाहन आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें