फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी में ओवरलोड ट्रांसफार्मर, 59 दिन में फुंक गए मंडल के 1059

विज्ञापन
विज्ञापन
-सहारनपुर में 534, मुजफ्फरनगर में 333 और शामली जिले में 192 ट्रांसफार्मर हुए खराब
विज्ञापन


-ट्रांसफार्मर के जल्दी-जल्दी फुंकने से उनकी गुणवत्ता पर भी उठने लगे सवाल

-मई, जून व जुलाई में हालात और अधिक होंगे खराब, विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ी

रोशन गिरि
सहारनपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग अधिक बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड होकर धधकने लगे हैं। अगर पिछले दो महीने का आंकड़ा देखा जाए तो सहारनपुर मंडल में 1059 ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। ट्रांसफार्मर के जल्दी-जल्दी फुंकने से उनकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे। मई, जून और जुलाई की गर्मी में क्या होगा, इसे लेकर अधिकारी परेशान हैं।

सहारनपुर मंडल में तीनों जिले में 1,51,066 ट्रांसफार्मर लगे हैं। जिनमें सहारनपुर में 68,160, मुजफ्फरनगर में 51,153 और शामली में 31,753 ट्रांसफार्मर हैं। कुल 353 बिजलीघर हैं, जबकि 1700 से अधिक फीडर संचालित हैं। बीते दो माह में ही सहारनपुर के 534, मुजफ्फरनगर के 333 व शामली के 192 ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं।
विज्ञापन

यूं तो सर्दियों में भी ट्रांसफार्मर खूब फुंके, लेकिन अब गर्मियों में ट्रांसफार्मर जलने की रफ्तार तेज हो गई है। विद्युत निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर ग्रामीण क्षेत्रों में फुंक रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में ट्रांसफार्मर ज्यादा ओवरलोड हो रहे हैं। कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर अधिक फुंकते हैं।

-

बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। आलम यह है कि बिजली कब चली जाए कोई पता नहीं। अब बिजली नहीं तो पानी भी नहीं आता। इससे अधिक परेशानी बढ़ जाती है। पिछले दो महीनों में जमकर बिजली कटौती हुई। विद्युत निगम का दावा है कि महानगर, तहसील स्तर और ग्रामीण क्षेत्रों में शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति होती है, जबकि हकीकत में लोगों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


-

ये फुंकने के मुख्य कारण

बिजली चोरी से ओवरलोड होना, कनेक्शन बढ़ने के कारण लोड बढ़ना, रख-रखाव पर ध्यान न देना और घटिया गुणवत्ता होना।



फरवरी में फुंके ट्रांसफार्मर

सहारनपुर 320

मुजफ्फरनगर 177

शामली 107

-

मार्च में फुंके ट्रांसफार्मर

सहारनपुर 214

मुजफ्फरनगर 156

शामली 85



वर्जन

फरवरी व मार्च में सहारनपुर मंडल के 1059 ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। ज्यादातर ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण फुंकते हैं। गर्मी को देखते हुए मंडल के सभी ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्घि की जा रही है, ताकि लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।

- एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें