फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मौसम साफ, फिर भी देरी से चल रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
-रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चार से पांच घंटे करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन


-बुधवार को सरयू यमुना, हेमकुंड, सद्भावना एक्सप्रेस 12 ट्रेनें पहुंची लेट

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। मौसम साफ होने के बाद भी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जिस वजह से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चार से पांच घंटे रहकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा। बुधवार को सरयू यमुना, हेमकुंड और सद्भावना एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। वहीं, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग मंडलों में सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा।

अब न तो कोहरा है और न ही बारिश। इसके बाद भी ट्रेनें तय समय से पटरी पर नहीं चल पा रही है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस पौने सात घंटे, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ सद्भावना एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके साथ ही जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस दो घंटे, जम्मूतवी-सियालदाह हमसफर एक्सप्रेस, डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पौने दो घंटे, अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग, चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चलकर सहारनपुर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें