फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा ओवरब्रिज

Sun, 26 Feb 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। दिल्ली यमनोत्री 709 बी रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर बनाये जा रहे ओवरब्रिज की एक साइड के निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली है, जबकि दूसरी साइड में अभी जमीन खाली कराई जा रही है। ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

हाईवे बना रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शिवराज सिंह ने ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रामपुर मनिहारान रेलवे ओवरब्रिज का कार्य करीब तीन महीने में पूरा कर लिया जायेगा। एक साइड पर तेजी से काम चल रहा है, जबकि दूसरी साइड से जमीन को खाली कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामपुर मनिहारान शहरी पुल से नानौता रोड चुंगी तक हाईवे पर नाले के पीछे जो जमीन छूटी है उसमें बिजली के खंभे व पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यह जमीन सरकारी व मुआवजा देकर खाली कराई गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न करें। ताकि बाद में उसे परेशानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें