बेहट। हरियाणा से यूपी में अवैध तरीके से खनिज लेकर आ रहे चार वाहनों को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। इसके अलावा दो वाहन ओवरलोडिंग में पकड़े गए हैं।
एसडीएम दीपक कुमार ने बताया, कि शनिवार की रात सूचना मिली थी, कि हरियाणा से यमुना नदी के रास्ते चार वाहन (डंपर) खनिज लेकर यूपी में आ रहे है। इन वाहनों के चालकों के पास खनिज के परिवहन से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं है। सूचना मिलने पर तहसीलदार और इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया। नानौली में चेकिंग के दौरान इन वाहनों को रोक लिया गया। इनके चालकों के पास खनिज के परिवहन से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं मिले, जिसके बाद इन वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया गया। इसके अलावा गंदेवड़ में दो वाहन ओवरलोडिंग में पकड़े गए। एसडीएम ने बताया, कि कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गई।