फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को मिलेगी बड़ी राहत: सहारनपुर में तीन माह में शुरू हो जाएगा तलहेडी-बुजुर्ग का ओवरब्रिज, पढ़ें पूरा अपडेट

Thu, 25 Aug 2022 09:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर की जनता को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अगले तीन महीनों में तलहेड़ी बुजुर्ग स्टेशन के पास तलहेड़ी-मनोहरपुर मार्ग पर ओवरब्रिज पर यातायात शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
नागल-नल्हेड़ा पंडौली मार्ग पर स्थित रेलवे लाइन पर तैयार किया जा रहा ओवरब्रिज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद से लेकर सहारनपुर तक रेलवे लाइन पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को तेज किया गया है। आगामी तीन माह में तलहेड़ी बुजुर्ग स्टेशन के पास तलहेड़ी-मनोहरपुर मार्ग पर ओवरब्रिज पर यातायात शुरू हो जाएगा। रेलवे लाइन पर देवबंद से लाखनौर तक नौ अंडरपास भी बनाए गए है। जिसमें आवागमन शुरू हो गया है। रेलवे विभाग ने इन सभी स्थानों पर क्रॉसिंग पर बने रेलवे फाटकों को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


देवबंद से सहारनपुर के बीच रेलवे लाइन पर मुख्य मार्गों पर छह ओवरब्रिज बनने है। उप्र सेतु निगम को इन सभी पुलों के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीते दो साल से इन पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। सेतु निगम ने शेखपुरा में दो ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, अब इन पुलों पर रेलवे विभाग को रेलवे लाइनों के ऊपर स्टील का स्ट्रेचर रखना बाकी रह गया है।

इनके अलावा देवबंद-मीरपुर मार्ग, नागल स्टेशन के पास, तलहेड़ी- मनोहरपुर मार्ग, नागल-नल्हेड़ा पंडौली मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें नागल स्टेशन के पास बनाए जा रहे ओवरब्रिज में भूमि अधिग्रहण का एक मामला क्लीयर नहीं होने के कारण इस ओवरब्रिज का निर्माण अभी रुका है, बाकी ओवरब्रिज को तेजी से बनाया जा रहा है। सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार तलहेड़ी में बन रहा ओवरब्रिज तीन माह में पूरा कर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा रेलवे विभाग ने आखलौर, सूबरी, खटौली, पहाड़पुर समेत नौ संपर्क मार्गों पर अंडरपास बनाए है, जिसमें आवागमन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे भी ओवरब्रिज पर रख रहा स्टील का स्ट्रेचर
चार ओवरब्रिज पर रेलवे विभाग ने भी रेलवे ट्रैक के ऊपर स्टील का स्ट्रेचर रखना शुरू कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जल्द शेखपुरा में तैयार दो ओवरब्रिज पर भी स्टील का स्ट्रेचर रख कर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CM दौरे की तैयारियां तेज: सीएम योगी मेरठ में करेंगे समीक्षा बैठक, छात्रों को वितरित कर सकते हैं स्मार्टफोन

उप्र सेतू निगम देवबंद से लेकर सहारनपुर तक रेलवे लाइन पर छह ओवरब्रिज का निर्माण कर रहा है। शेखपुरा के दोनों पुल तैयार कर दिए गए है, अब रेलवे का काम बाकी है। तलहेड़ी का ओवरब्रिज तीन माह में तैयार कर यातायात चालू करा दिया जाएगा। बाकी पुलों का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है। नागल ओवरब्रिज में अभी भूमि अधिग्रहण का मामला क्लीयर नहीं हो पाया, जिस कारण इस पुल का निर्माण अभी रुका है। - सतेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, उप्र सेतु निगम, सहारनपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें