फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस ने एक माह में काटे 10 हजार चालान, फिर भी रफ्तार बेलगाम, सामने आए ये बड़े केस

Wed, 24 Aug 2022 09:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

एक महीने में पुलिस ने 10 हजार चालान काटे लेकिन फिर भी वाहनों की रफ्तार नहीं थम रही है। पिछले कुछ में ये बड़े मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
नियमों का ध्यान नहीं रखते वाहन चालक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन हादसों की बड़ी वजह बन रहा है। एक माह में यातायात नियमों के उल्लंघन के 10 हजार चालान किए गए, लेकिन इसके बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है। तेज रफ्तार दौड़ा रहे वाहनों पर चालकों के नियंत्रण खोने से कई जानलेवा हादसे हुए हैं, इसके बाद भी वाहन चालक बेलगाम है।  

विज्ञापन


जिले सड़कों की दशा सुधरी तो वाहन चालक भी फर्राटा भर रहे हैं। हाईवे पर स्पीड नियंत्रित करने के संकेतक लगे हैं, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं जाता है। कैमरों से भी नजर रखी जा रही है, पुलिस चालान काट रही है, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ा रहे लोग भूल जाते हैं कि उनका कोई घर पर इंतजार कर रहा है। सामने से आ रहे वाहनों में सवार लोगों का भी परिवार है। उनकी एक चूक उनके और दूसरे लोगों की जान के लिए खतरा बन जाती है। हाल ही में हुए हादसे इसका उदाहरण हैं। इन हादसों से भी सबक नहीं लिया जा रहा है। 

यातायात नियमों के प्रति बेपरवाह दिखाई दिए लोग 
सड़कों पर बुधवार को पड़ताल की गई तो अधिकांश लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आए। कोर्ट रोड पर लोग बिना हेलमेट, तीन-तीन सवारी दुपहिया वाहन बैठाकर और तेजगति से वाहन दौड़ाते हुए दिखे। छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा और टेंपुओं में क्षमता से अधिक बैठाकर वाहनों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे, अंबाला-देहरादून हाइवे, रेलवे रोड, चिलकाना रोड, मंडी समिति रोड, मल्हीपुर रोड पर लोग वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी करते हुए दिखे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gajab: यूपी पुलिस को बाइक का चालान काटना पड़ा भारी, चंद मिनटों में गुल हुई थाने की बिजली, दिलचस्प है मामला

विज्ञापन

केस-01- नहीं लगाया था हेलमेट 
- 22 अगस्त की रात विश्वकर्मा चौक पर डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार गुफरान की मौत। मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। 

केस-02- तेजगति से दौड़ा रहा था वाहन 
- 20 अगस्त को थाना मिर्जापुर क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर तेजगति से जाती सेब से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर 25 फुट खाई में गिरने से बिजनौर निवासी चालक जावेद की मौत हो गई।

केस-03- वाहन की थी तेज रफ्तार 
- 17 अगस्त को देवबंद-नानौता मार्ग पर जड़ौदापांडा निवासी बाइक सवार संदीप धीमान की तेजगति से आते अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें संदीप की मौत हो गई। 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जाती है। नागरिकों को भी चाहिए कि नियमों का पालन कर हादसों को रोकने में पुलिस-प्रशासन की मदद करें। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें