फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण पर 500 से ज्यादा आईं आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण पर 500 से ज्यादा आईं आपत्ति
विज्ञापन

सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान से लेकर बीडीसी, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण को लेकर अंतिम दिन तक 500 से ज्यादा दावे और आपत्तियां आईं। इनमें 85 प्रतिशत आपत्तियां ग्राम प्रधान पदों के आरक्षण को लेकर आई हैं, जिनमें लोगों ने अपने वर्ग की आबादी ज्यादा होने का दावा करते हुए दूसरे वर्ग के लिए आरक्षण होने पर आपत्ति दर्ज कराई हैं।
जिला प्रशासन ने तीन मार्च को आरक्षण सूची जारी की थी। इसके बाद चार से आठ मार्च तक आरक्षण को लेकर दावे और आपत्तियां मांगी गई थीं। क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय सहित तीन स्तर पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। सोमवार को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अंतिम दिन रहा। देर शाम तक इनकी गणना का कार्य चलता रहा, जिसमें 500 से ज्यादा दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। मालूम चला है कि सबसे ज्यादा आपत्तियां प्रधान पद के आरक्षण को लेकर हुई हैं, जबकि 10 प्रतिशत आपत्तियां जिला पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण के संबंध में हैं। इसके अलावा सिर्फ पांच प्रतिशत आपत्तियां ही क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण पर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण की सूची को जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन पर जारी किया गया था। इस समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष हैं, जबकि मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और अपर मुख्याधिकारी जिला पंचायत सदस्य हैं। अब इसी समिति द्वारा दावे और आपत्तियों का निस्तारण भी किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह ने बताया कि अब दावे और आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा। इसके बाद 15 मार्च तक आरक्षण की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें