फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी के रवैये से उपजा आक्रोश

Wed, 30 Dec 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चौतरफा फैले अतिक्रमण तथा वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधित विभाग पर अतिक्रमण को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए अतिक्रमण हटवाने तथा पुलिस के रवैये में सुधार कराने की मांग की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि शहर की तमाम सड़कों पर अतिक्रमण होने की वजह से सड़कें संकुचित हो गई हैं, जिनपर से वाहन लेकर निकलना मुश्किल हो रहा है। आरोप लगाया कि प्रशासन को केवल कोर्ट रोड पर ही अतिक्रमण नजर आता है, जबकि पुराने शहर में अतिक्रमण ही अतिक्रमण है।

जिलाध्यक्ष संजय वर्मा ने वाहन चेकिंग अभियान पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि पुलिस चेकिंग के नाम पर लोगों का उत्पीड़न कर रही है, जो कि गलत है। जनपद में अनेक लोग फर्जी तौर पर वाहनों पर प्रेस और पुलिस लिखकर घूम रहे हैं, जिनपर पुलिस हाथ नहीं डालती है।
विज्ञापन


उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट आरके गुप्ता को ज्ञापन सौंप व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। इस दौरान सागर गुर्जर, राहुल, जितेंद्र, सौरभ, विनय, अशोक कुमार, गौरव, अजय, गगन, रिंकू, शुभम, विनय, रमन आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें