फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरियंटल बैंक में हंगामा, तोड़फोड़, जाम

Thu, 22 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बैंक पर प्रदर्शन करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की मानकमऊ शाखा में ग्राहकों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। उन्होंने बैंक कर्मियों पर व्यापारियों से सांठगांठ कर सिर्फ व्यापारी वर्ग को ही कैश देने का आरोप लगाया। ग्राहकों ने बैंक कर्मियों से अभद्र व्यवहार करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

 
बुधवार को ओबीसी मानकमऊ शाखा में कैश लेने के लिए ग्राहकों की सुबह से ही लंबी कतार लगी थी। लेकिन बैंक खुलने के बाद लाइन में लगे ग्राहकों को कैश खत्म होने की बात कहते हुए कुछ दिनों बाद आने की बात कही गई। बैंक में नो कैश सुनते ही ग्राहक आक्रोशित हो उठे।

उन्होंने बैंक में घुसकर जमकर हंगामा किया। बैककर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। आक्रोशित ग्राहकों ने बैंक का बोर्ड तक उखाड़ दिया। आरोप लगाया कि बैंक में पिछले कई दिनों से कैश आया हुआ है, लेकिन कैश आम ग्राहकों को नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बैंककर्मी स्थानीय व्यापारियों से सांठगांठ कर सिर्फ उन्हें ही गोपनीय ढंग से धनराशि उपलब्ध करा रहे हैं। आक्रोशित ग्राहकों ने बैंक के बाहर काफी देर तक जाम भी लगाए रखा। ग्राहकों के हंगामे को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को बामुश्किल शांत किया।

नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में वक्ताओं ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को ग्राम सलेमपुर में स्थित एक सभागार में सपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। इरशाद चौधरी ने कहा कि जिले में सपा की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। 

सम्मेलन की अध्यक्षता देवबंद से सपा प्रत्याशी मीना राणा ने की। विधानसभा अध्यक्ष राव मुर्सलीन, जितेंद्र बाबा, जकी हुसैन, अरविंद राणा, डा. शमशाद, हाफिज उवैस, फुरकान माजरी, असलम प्रधान, वजीर मलिक, उमेश सोराना, हाजी कयूम, अवनीश काम्बोज, अनिल जैन आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन पालिका सभासद नवीन टांक ने किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें