फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश

Fri, 10 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चुनावी पाठ - फोटो : SELF
विज्ञापन
सहारनपुर विधानसभा निर्वाचन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन भी कई पीठासीन और मतदान अधिकारी नहीं पहुंचे। सीडीओ ने ऐसे पांच अधिकारियों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उधर, बृहस्पतिवार को भी प्रशिक्षण हुआ, जिसमें ईवीएम की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम गुुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में चल रहा है। बृहस्पतिवार को पार्टी संख्या 969 से 1174 तक ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में शामिल रहे पीठासीन और मतदान अधिकारियों को विशेषज्ञों के द्वारा ईवीएम की जानकारी दी गई।

उधर, बुधवार को गैरहाजिर रहे पीठासीन और मतदान अधिकारियों को सीडीओ दीपक मीणा ने बृहस्पतिवार को उपस्थित होने के निर्देश दिए थे, मगर पांच पीठासीन और मतदान अधिकारी कहने के बावजूद बृहस्पतिवार को भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


इनमें मतदान अधिकारी द्वितीय अमिता, मतदान अधिकारी तृतीय मुकेश कुमार व महेन्र्ं सिंह तथा वीवीपेट पर कार्यरत राजकुमार और नाथी राम शामिल हैं। सीडीओ ने पांचों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण आगे भी चलना है, जिसमें अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से बचना है तो कर्मचारियों को प्रशिक्षण में शामिल होना ही होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें