फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों पर राजनीति न करें विपक्षी

विज्ञापन
नानौता ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते विधायक चौधरी कीरत सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह/नानौता/बेहट/नकुड़ (सहारनपुर)। जिले के देहात में किसान मेलों और नगर पंचायत कार्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गंगोह में सांसद प्रदीप चौधरी ने कृषि कानूनों को छोटे किसानों का हमदर्द बताते हुए इस पर राजनीति न करने की नसीहत विपक्षियों को दी। गन्ना मिलों से ठेका प्रथा खेती का हवाला देते हुए उन्होंने पूछा कि क्या मिल ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर ने कहा कि पीएम मोदी विरोधी लॉबी आज तक यह नहीं बता सकी कि कानूनों में काला क्या है। उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्रा ने पीएम किसान रिण मोचन, सोलर पम्प व कृषि नियोजन के बारे बताया। बीडीओ छत्रपाल सिंह, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रविंद्र पुंडीर ने भी विचार रखे। अध्यक्षता भाजपा देहात अध्यक्ष मांगे राम व संचालन रविंद्र चौहान ने किया।
नानौता ब्लॉक परिसर में आयोजित मेला एवं प्रदर्शनी में क्षेत्रीय विधायक चौधरी किरत सिंह द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए अधिकारियों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने का निर्देश दिया गया। जिला मत्स्य अधिकारी शहजाद, कृषि विभाग के एसएमएस प्रभारी विनोद कुमार, पशुपालन विभाग के सुशील कुमार, चीनी मिल गन्ना विभाग के सीसीओ धनीराम सहित विभिन्न विभागों में सरकार द्वारा किसान एवं आम नागरिकों के लिए संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा मंडलाध्यक्ष मनोज राणा, जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, रणधीर सिंह, अक्षय चौहान रहे। नगर पंचायत ईओ बृजेंद्र चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुशीराम कश्यप, नामित सभासद धीरज रोहिला, सभासद कंवरसैन जैन, यूनियन बैंक मैनेजर अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

बेहट नगर पंचायत में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा ने एक-एक करके सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के बारे में बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान, भाजपा नेता अनिल सिंघल, ईओ वीरज कुमार त्रिपाठी, सभासद मोहित जैन, वशिष्ठ गुप्ता, इफ्तखार, ओमप्रकाश रहे।
नकुड़ में अधिशासी अधिकारी सुनील सरोज ने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री स्वनिधी, मुख़्यमंत्री सामूहिक विवाह जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई है। सभासद विपुल गुप्ता, डा. इदरीश अहमद, मोहित सैनी, भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, अरुण, सोहन गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक सुशील सैनी, आशीष शर्मा, पंकज रोहिला, अमन, विरेश, कंवरपाल, विशाल आदि रहे।

नानौता नगर पंचायत में लाभार्थी को प्रमाणपत्र देते अतिथि- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह ब्लाक में आयोजित किसान मेले में दिव्यांगों को ट्राई साईकिल वितरित करते सांसद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें