फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गांव धौलाहेड़ी के बालाजी धाम में ओपिन महाराज कर रहे अग्नि तपस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। गांव धौलाहेड़ी स्थित श्रीबालाजी धाम परिसर में बालाजी धाम के व्यवस्थापक एवं संस्थापक ओपिन महाराज शनिवार 11 मई से प्रज्ज्वलित अग्नि के बीच बैठकर भरी दोपहरी में तपस्या कर रहे हैं। तपस्या प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक होती है। तपस्या के दौरान महाराज द्वारा नौ स्थानों पर अग्नि प्रज्ज्वलित कर ओम नाम का जाप किया जाता है।
विज्ञापन


ओपिन महाराज ने बताया कि अग्नि तपस्या का मुख्य उद्देश्य जनकल्याण, विश्व शांति है। उन्होंने कहा कि समाज में सुख शांति बनी रहे, हर व्यक्ति निरोगी, सुखी रहे, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर पंच अग्नि के बीच में बैठकर साधना की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक जून को 21 दिन तक चलने वाली तपस्या का समापन होगा। इस दिन बड़े भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। बालाजी धाम परिसर में जब तक अग्नि तपस्या चलती है, उस समय तक बालाजी धाम में राम नाम का कीर्तन चलता रहता है। अग्नि तपस्या को देखने के लिए आसपास के क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुगण श्री बालाजी धाम में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें