फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन महीने बंद रहेगा 16 ट्रेनों का संचालन, बढ़ेगी दिक्कत

Sun, 29 Sep 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ने आगामी दिनों में संभावित कोहरे को देखते हुए सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को तीन महीने के लिए बंद कर लिया है। इन ट्रेनों की सूची भी जारी कर दी गई। ट्रेन नंबर 14681-82 नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस एक दिसंबर से एक मार्च तक अंबाला तक ही संचालित होगी। ट्रेनें नहीं चलने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दरअसल, सर्दियों में ट्रेनों की लेटलतीफी जारी हो जाती है। लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल पाती। जिसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए रेलवे ने दिसंबर 2024, जनवरी और फरवरी 2025 में कोहरे की आशंका के चलते ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। तीन महीने तक सहारनपुर से होकर गुजरने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस, दुर्गियाना, बरौनी, टाटानगर, ऋषिकेश, डिब्रुगढ़, लालकुआं एक्सप्रेस आदि 16 ट्रेनों के पहिए नहीं घूमेंगे।
विज्ञापन


बंद रहने वाली ट्रेनें
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च 2025 तक
14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक
14523 बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक
14524 अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक
14605 ऋषिकेश-जम्मूतवी योग नगरी एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक
14606 जम्मूतवी-ऋषिकेश योग नगरी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 23 फरवरी तक
14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी तक
14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी तक
15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी तक
15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस चार दिसंबर से दो मार्च तक
12317 कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस एक दिसंबर से 23 फरवरी
12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक
12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी तक
12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस नौ दिसंबर से 24 फरवरी तक
18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस दो दिसंबर से 26 फरवरी तक
18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चार दिसंबर से 28 फरवरी तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें