सहारनपुर। अतिक्रमण हटाने के बाद भी अतिक्रमणकारी बाज नहीं आ रहे हैं। हटाने के दो घंटे बाद फिर से दुकानें सड़कों पर सज रही हैं। ऐसे में अब अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम दिया गया है कि अतिक्रमण करने पर पांच हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।
नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा अपनी टीम के साथ नोन वैंडिंग जोन भगत सिंह चौक, चौक फव्वारा आदि बाजारों में पहुंचे। उनके साथ सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग और उनका दल साथ रहा। उन्होंने अतिक्रमण हटवाने हुए दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। सुधीर शर्मा ने बताया कि यह अंतिम चेतावनी थी, जिससे की बाद में अतिक्रमणकारी यह ना कहें कि उन्हें पहले बताया नहीं गया। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सामान तो जब्त किया ही जाएगा। साथ ही पांच हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगेगा।